घोड़े की नाल मिलना शुभ या अशुभ | Powerful 5 Benefits

आज हम इस लेख के माध्यम से विस्तार से यह जानेंगे कि घोड़े की नाल मिलना शुभ या अशुभ होता है। मतलब अगर हमको रास्ते में चलते घोड़े की नाल मिल जाये तो क्या यह हमारे लिए ठीक है या नहीं। तो आइए जानते है।

जैसे की हम सभी जानते ही है कि लोहा शनि देव की प्रिय धातु है और इसी लिए हमे घोड़े की नाल से बनी लोहे की अंगूठी पहनने की सलाह भी दी जाती है। क्योंकि यह हमे शनि देव की बुरी दृष्टि से बचाती है।

घोड़े की नाल मिलना शुभ या अशुभ

अगर हमें रास्ते में चलते घोड़े की नाल मिल जाये तो यह बहुत ही शुभ होती है। पर अगर वह नाल काले घोड़े की हो तो और भी उसके कई फायदे होते है। अगर रास्ते में दौड़ते हुए इस काले घोड़े की नाल छिटक कर निकल जाये तो ऐसी नाल से काफी फायदे होते है। वह काले घोड़े की नाल के फायदे क्या है आइए जानते है:

काले घोड़े की नाल के फायदे

ज्योतिष शास्त्र में लोहे को शनि देव जी की प्रिय धातु माना जाता है, जिन पर शनि देव जी की साढ़े सती या ढैय्या हो उन्हें काले घोड़े की नाल की घिसी हुई नाल की बनी अंगूठी पहनने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इससे शनि देव के बुरे प्रकोप ख़त्म हो जाते है।

अगर आपके  घर में बरकत न रहती हो तो ऐसे में आप अपने घर के दरवाजे के ऊपर काले घोड़े की नाल को टांग दे और साथ में एक काले कपड़े में बाँध कर, उसे उस जगह रख दें जहाँ आपने अनाज रखा हुआ है। आप स्वयं देखेंगे की आप के घर में जो बरकत की कमी थी, वह दूर हो जाएगी।

घोड़े की नाल मिलना शुभ या अशुभ
घोड़े की नाल मिलना शुभ या अशुभ

अगर आप धन कमाते हो और वह घर में टिकता नहीं है तो ऐसे में आप काले घोड़े की नाल का प्रयोग कर सकते है। इसके इलावा अगर आपकी नौकरी पर संकट रहता हो तो ऐसे में आप अपनी तिजोरी या अलमारी में काले कपडे में काले घोड़े की नाल को रखना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर दौड़ते हुए काले घोड़े की छटक कर निकली नाल मिल जाये तो वह बहुत ही लाभकारी होती है और आपसे किस्मत का धनि कोई नहीं होगा क्योंकि यह दुर्भाग्य को दूर करती है और बरकत बढ़ती है।

अगर आप अपना व्यापार करते हो और लोगों की बुरी नजर से उसे बचाना चाहते हो तो ऐसे में आप काले घोड़े की नाल को अपनी दुकान के दरवाजे के ऊपर टांग सकते है।

अगर आपके घर में रोज रोज क्लेश होता है तो ऐसे में आप काले घोड़े का प्रयोग करके इस रोज रोज के क्लेश को ख़त्म कर सकते है। आपको इसके लिए शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल को घर की मुख्य दहलीज के ठीक ऊपर बीच में यू अकार में लगानी है। इससे आपके घर में जो क्लेश की प्रॉब्लम रहती है वह ख़त्म हो जाएगी।

जब आप काले घोड़े की नाल को अपने घर के मुख्य द्वार के ऊपर लगाते है तो यह नेगेटिव एनर्जी को कम करता है और पॉजिटिव एनर्जी के प्रभाव को बढ़ाता है।

निष्कर्ष

आज हमने पढ़ा घोड़े की नाल मिलना शुभ या अशुभ होता है और इसके क्या क्या फायदे है, हमें पूरा विश्वास है कि आपको यह जानकारी बहुत अच्छी लगी होगी। इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

दोस्तों इस Hindi Blog का सिर्फ एक ही लक्ष्य है, आपकी मदद करना । अगर आपको इस लेख में सुधार करने के बारे में कुछ लगता है तो आप हमें निचे comment box में comment  कर के बता सकते है। धन्यवाद।

यह भी पढ़ें : घोड़े की नाल का मिलना

यह भी पढ़ें : शनि साढ़े सती उपाये

 

1 thought on “घोड़े की नाल मिलना शुभ या अशुभ | Powerful 5 Benefits”

Leave a Comment

en_USEnglish