(Microsoft Paint) MS Paint kya hai Helpful 1st Tutorial

(Microsoft Paint) MS Paint Kya Hai

MS Paint में क्या काम होता है।

(Microsoft Paint) MS Paint kya hai

(Microsoft Paint) MS Paint का नाम तो लगभग सभी को पता ही होगा। क्योंकि (Microsoft Paint) MS Paint आजकल स्कूलों में बच्चों को शुरू से ही सिखाया जाता है। ता जो बच्चों को mouse पकड़ना आ जाये। अगर आपको फिर भी नहीं पता की (Microsoft Paint) MS Paint kya hai  तो आइए जानते है कि (Microsoft Paint) MS Paint kya hai. MS Paint एक ऐसा software है जिसमे हम छोटा मोटा कुछ भी drawing कर सकते है, उसमे अपने मनचाहे कलर भर सकते है।

आपने बच्चों को पेंट में ड्राइंग करते देखा ही होगा। इसका उपयोग drawing के साथ साथ photo editing के लिए भी कर सकते है। (Microsoft Paint) MS Paint में हम कुछ भी design करके या edit करके फाइल को अलग अलग format में जैसे JPG, PNG, GIF, में save कर सकते है।

MS Paint software कंप्यूटर में पहले से ही इनस्टॉल होता है। यह आपको कंप्यूटर में Paint के नाम से मिल जायेगा। अगर आपको बिलकुल नहीं पता की इसे कैसे open करना है तो आप बताये गए तरिके से (Microsoft Paint) MS Paint software को अपने कंप्यूटर में खोल पाएंगे।

(Microsoft Paint) MS Paint को कैसे खोले

कंप्यूटर में left side आपको start menu पर क्लिक करना है। यह star menu आपको desktop screen पर जो सबसे निचे एक लम्बी सी पट्टी दिख रही है, उसमे left side में आपको मिल जायेगा। आपने start menu पर click करना है आप देखेंगे की left side आपके सामने एक पट्टी खुल जाएगी software की उसमे आपको Paint लिखा दिख जायेगा, उस पर क्लिक करिये, आपका (Microsoft Paint) MS Paint open हो जायेगा।

अगर फिर भी आपको (Microsoft Paint) Paint नहीं दिख रहा तो निचे All programme पर क्लिक करिये फिर Accessories पर क्लिक करिये यहाँ पर आपको (Microsoft Paint) MS Paint लिखा मिल जायेगा। अब आप (Microsoft Paint) MS Paint को आसानी से खोल सकते है।

(Microsoft Paint) MS Paint की Home Screen के बारे में

MS Paint kya hai

(Title Bar)

(Microsoft Paint) MS Paint में सबसे पहले सबसे ऊपर जो पट्टी आपको दिखाई देगी उसी को title bar कहते है। इस title bar में left side आपको पेंट का logo दिखाई देगा, बीच में untitled paint और right side में 3 button दिखाई देंगे। इन तीनो buttons के नाम है minimize, maximize या restore, और close

  • Minimize Button: Minimize button का इस्तेमाल हम तब करते है, जैसे मान लीजिये हमने MS Paint को खोला हुआ है। और अब मैं folder या किसी भी file को खोलना चाहता हूँ। तो मैं (Microsoft Paint) MS Paint के minimize button को दबाऊंगा तो (Microsoft Paint) गायब हो जायेगा और सबसे निचे task bar में आ जायेगा और इस तरह हम पेंट को बंद किये बिना ही किसी भी अन्य फाइल फोल्डर को खोल सकते है। जब हमे पेंट खोलना है तो हमे taskbar में (Microsoft Paint) पर क्लिक करना है, हमारा (Microsoft Paint) खुल जायेगा।

यह भी पढ़ें: इनपुट डिवाइस और आउटपुट डिवाइस क्या है?

  • Maximize or Restore: Maximize or Restore button का इस्तेमाल हम किसी भी file या folder या software application की screen को बड़ा छोटा करने के लिए करते है। आप क्लिक करके देखिएगा, आप एक बार क्लिक करेंगे तो स्क्रीन का साइज छोटा हो जायेगा और जब दूसरी बार क्लिक करोगे हो स्क्रीन का साइज बड़ा हो जायेगा।
  • Close: इस बटन का इस्तेमाल हम किसी भी खुले हुए file folder या software को बंद करने के लिए किया जाता है। जैसे आपने (Microsoft Paint) को खोला और थोड़ी देर बाद आप मस वर्ड पर काम नहीं करना चाहते, और आप पेंट को बंद करना चाहते है तो आपको title bar में जो right side में red color का close button दिख रहा है उस पर क्लिक करना है आपका पेंट बंद हो जायेगा।

(Menu Bar)

(Microsoft Paint) MS Paint में title bar के निचे जो File, Edit या फिर File, Home View नाम आपको दिख रहे है इसी को menu कहते है और यह एक bar में है इसीलिए इसे menu bar कहते है। इन menu में कई अलग अलग ऑप्शन होती है जिससे हम अलग अलग काम लेते है।

(Toolbar or Toolbox or Ribbon)

Menu bar के निचे आपको pencil, rabar, jag, line, box दिख रहे होंगे इसे ही toolbar or toolbox or ribbon कहते है, और इसके साथ आपको colors भी दिख रहे होंगे, इसे color box कहते है। इस color box से हम डिज़ाइन किये चित्र में मनचाहा color भर सकते है।

(Quick Access Toolbar)

Toolbar या toolbox के निचे आपको save, undo, pencil, jug, color के icon दिखाई दे रहे होंगे। इसी को हम Quick Access Toolbar कहते है। इसका फयदा हमे यह है की हम अपने काम को आसानी से जल्दी कर सकते है। जैसे अगर आपकी quick access bar में save का आइकॉन है तो आप आसानी से file save आइकॉन पर क्लिक करके अपनी file को save कर सकते है।

(Work Area)

आपको बीच में सफेद कलर का जो खाली area दिख रहा होगा जहाँ पर हम कुछ भी डिज़ाइन कर सकते है उसी को हम work area कहते है। आप work area screen के साइज को बड़ा भी कर सकते है और छोटा भी। आप work area के right side देखिये आपको righ side बीच में और निचे एक एक छोटा सा बिंदु दिख रहा होगा।

आप जब अपने माउस पॉइंटर को इस पर रखेंगे तो दोमुहा तीर का निशान बनेगा, जब  यह निशान बन जाये तो आप mouse के left button से दबाकर उसे right side की तरफ खीचेंगे तो work area का size बड़ा हो जायेगा और अगर उसे लेफ्ट साइड की और खीचेंगे तो work area का साइज छोटा हो जायेगा।

यह भी पढ़ें: MS Word me kya kya kaam hota hai

(Vertical Scroll Bar)

Work area के right side आपको एक पट्टी दिख रही होगी, उसे ही vertical scroll bar कहते है। इसका इस्तेमाल work area screen को ऊपर निचे करने के लिए किया जाता है। यह work area के हिसाब से छोटी भी हो सकती है और बड़ी भी। यह vertical scroll bar आपको तभी दिखेगी जब आपकी work area screen का साइज बड़ा होगा।

(Horizontal Scroll Bar)

Work area के निचे आपको एक पट्टी दिख रही होगी, उसी को हम horizontal scroll bar कहते है। horizontal scroll bar का इस्तेमाल हम work area screen को left & right करने के लिए करते है। यह भी work area के हिसाब से छोटी भी हो सकती है और बड़ी भी। यह horizontal scroll bar भी आपको तभी दिखेगी जब आपकी work area screen का साइज बड़ा होगा।

(Status Bar)

Horizontal scroll bar के निचे जो आपको पट्टी दिख रही होगी, वह status bar है। status bar में आपको right side में 100% लिखा और –   + यह चीन दिख रहे होंगे, इससे हम work area screen के साइज को बड़ा भी कर सकते है और छोटा भी।

(Task Bar)

सबसे निचे जो आपको पट्टी दिख रही होगी जिसमे left side start menu होगा और right side में time तरीक भाषा button दिख रहा होगा और बीच में आपने जो भी software या folder या file को खोला है वह दिखाई दे रहा होगा। उसे ही Task bar कहते है।

MS Paint में क्या क्या काम होता है:

 MS Paint me kya kaam hota hai

(Mouse चलाना सीखना)

जब बच्चों को स्कूल में कंप्यूटर सिखाया जाता है तो सबसे पहले उनको (Microsoft Paint) MS Paint सिखाया जाता है क्योंकि ता जो बच्चे को mouse पकड़ना आ जाये और माउस चलाना सीख जाये। बच्चों के इलावा बड़ों को भी जिनको कंप्यूटर चलाना नहीं आता उनको भी सबसे पहले पेंट ही सिखाया जाता है। ता जो उनको mouse पकड़ना और चलाना आ जाये।

यह भी पढ़ें: Start Menu kya hai in hindi

(Painting करना)

जब आपको अच्छे से mouse पकड़ना और चलाना आ जाता है तो आप मनचाही painting बना सकते है। उसमे मनचाहे colors भरकर एक अच्छी पेंटिंग बना सकते है। यह सब निर्भर करता है की आपको माउस कितने अच्छे से चलना आता है। Painting के लिए आपके पास पेंसिल, बॉक्स, लाइन, जग, रबर आदि टूल मौजूद होते है। अगर पेंटिंग डिज़ाइन करते वक़्त गलती से आपकी पेंटिंग ख़राब हो जाये तो आप उसे रबर से या फिर Select tool की मदद से delete भी कर सकते है।

(Photo को edit करना)

जैसे आपने अपने mobile से या फिर camera से किसी 3 इंसान की फोटो खींची। आप चाहते है की मुझे सिर्फ 2 इंसान की फोटो चाहिए। तो आप (Microsoft Paint) MS Paint में उस फोटो को edit कर सकते है। आपने (Microsoft Paint) MS Paint में Paste option जो आपको सामने ही दिख रही होगी, उस पर क्लिक करना है फिर आपको Paste from ऑप्शन पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको file ओपन करने के लिए पूछेगा। आपने उस फोटो को सेलेक्ट करना जिसे आप edit करना चाहते है।

जहाँ पर भी वह फोटो कंप्यूटर में आपने रखी है उसे select करिये फिर वह फोटो आपके (Microsoft Paint) में आ जाएगी। उसके बाद आपको Paste option के साथ ही Select option दिख रही होगी, आपने उस Select option पर क्लिक करना है फिर आप उस Select tool से जितनी फोटो को काटना चाहते है उसे Select tool से select करके काट दीजिये। फिर keyboard से Ctrl+S प्रेस कर दीजिये आपकी कटी हुयी फोटो save हो जाएगी।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज हमने पढ़ा की (Microsoft Paint) MS Paint kya hai? (Microsoft Paint) MS Paint में क्या क्या काम होता है आदि। हमे पूरा विश्वास है की आपको यह सब जानकारी पढ़कर और जानकर बहुत ही अच्छा लगा होगा।

आपसे निवेदन है की इसे अपने मित्रों के साथ Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram, Whatsapp पर जरूर शेयर करें ताकि जो दोस्त नहीं जानते की hai वह जान सकें कि (Microsoft Paint) MS Paint kya hai?  और इसका लाभ उठा सके। अगर आपका इस जानकारी के सबंधित कोई सवाल है तो आप comment box में comment करके पूछ सकते है। हम आपकी जल्द से जल्द मदद करेंगे। धन्यवाद!

 

1 thought on “(Microsoft Paint) MS Paint kya hai Helpful 1st Tutorial”

Leave a Comment

en_USEnglish