MS Word View Menu (हिंदी में) Best Tutorial

MS Word View Menu

MS Word View Menu
MS Word View Menu

आज हम MS Word View Menu के बारे में पढ़ेंगे और जानेगे कि MS Word View Menu में क्या क्या ऑप्शन होती है और उनका प्रयोग कैसे करना है। तो आइए जानते है।

MS Word View Menu Option

  • Normal (नार्मल)
  • Web Layout (वेब लेआउट)
  • Print Layout (प्रिंट लेआउट)
  • Reading Layout (रीडिंग लेआउट)
  • Task Pain (टास्क पेन)
  • Toolbars (टूलबार्स)
  • Ruler (रूलर)
  • Thumbnail (थंबनेल)
  • Header and Footer (हैडर एंड फुटर)
  • Footnotes (फुटनोट्स)
  • Markup (मार्कअप)
  • Full Screen (फुल स्क्रीन)
  • Zoom (ज़ूम)

Explain View Menu in MS Word

अब हम MS Word View Menu Option के बारे में विस्तार से पढ़ेंगे और जानेगे कि इसमें ऑप्शन का प्रयोग कैसे करना है।

Normal: MS Word में इस option पर क्लिक करके हम पेज के साइज को normal कर सकते है मतलब इसमें इसमें ruler bar नहीं आती और पेज का साइज काफी चौड़ा हो जाता है।

Web Layout: इस ऑप्शन पर क्लिक करके हम MS Word पेज के साइज को internet के पेज जैसा आकर दे सकते है पर इसमें भी हम paragraph setting नहीं कर सकते क्योंकि इसमें भी ruler bar नहीं आती।

Print Layout: MS Word में इस option पर क्लिक करके हम पेज के साइज को अपने तरीके से सेट कर सकते है और इस ऑप्शन का प्रयोग हम डॉक्यूमेंट प्रिंट करने के लिए करते है। क्योंकि इसमें रूलर बार होती है हम paragraph setting आसानी से कर सकते है। Left और right से पेज का margen सेट कर सकते है।

Reading Layout: इस ऑप्शन पर जब हम क्लिक करते है तो जो भी हमने पेज में टाइप किया होता है उसका पूरा view हमे दिखाई देता है जिसे हम आसानी से पढ़ सकते है।

Task Pain: इस ऑप्शन पर क्लिक करके हम पेज में जो right side में Task Pane window शो हो रही है उसको हटा और दिखा सकते है।

Toolbars: MS Word में जब हम इस ऑप्शन पर क्लिक करते है तो हमारे सामने और कई option आ जाती है जिसमे से हम किसी भी ऑप्शन पर क्लिक करके उसको पेज पर सामने देख सकते है और उसका प्रयोग कर सकते है। उदाहरण के तोर पर अगर हमे पेज पर standard toolbar, formatting toolbar या drawing toolbar को दिखाना या हटाना है तो हम इस ऑप्शन पर जाकर कर सकते है।

Ruler: इस ऑप्शन पर क्लिक करके हम ruler bar को दिखा और हटा सकते है। Ruler bar से paragraph की सेटिंग की जाती है।

Thumbnail: इस ऑप्शन पर क्लिक करके हम पेज के साइज को छोटा करके देख सकते है। जब हम इस ऑप्शन पर क्लिक करते है तो हमारे सामने left side छोटे छोटे पेज आ जाते है, हम किसी भी thumbnail यानि छोटे पेज पर क्लिक करके डायरेक्ट एक पेज से दूसरे पेज पर जा सकते है।

Header and Footer: इस ऑप्शन का प्रयोग हम तब करते है जब हमे सभी पेज पर Header और Footer में एक जैसे लिखना होता है। जब हम इस ऑप्शन पर क्लिक करते है तो हमारे सामने हैडर में और फुटर में बॉक्स खुल जाता है। जो भी हम Header Box में और Footer Box में टाइप करेंगे वह हमे सभी पेज में दिखाई देता है और हमे बार बार टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती।

Footnotes: इस ऑप्शन का प्रयोग पेज में दिखाई दे रहे फुटनोट्स को दिखाने या हटाने के लिए किया जाता है।

Markup: इस ऑप्शन का प्रयोग हम पेज पर किये गए comment को दिखाने या हटाने के लिए करते है।

Full Screen: इस ऑप्शन पर जब हम क्लिक करते है तो पेज हमें full screen में दिखाई देता है जिसमे कोई toolbar नहीं होती और पेज का साइज बड़ा हो जाता है और हमने जो भी टाइप किया होता है उसे आसानी से पढ़ सकते है।

Zoom: इस ऑप्शन का प्रयोग पेज के साइज को zoom (बड़ा) करके देखने के लिए किया जाता है।

निष्कर्ष

आज हमने पढ़ा MS Word View Menu मतलब MS Word में  View Menu में ऑप्शन का प्रयोग कैसे किया जाता है, और हमें पूरा विश्वास है कि आपको पढ़ कर सब समझ में आ गया होगा । इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

दोस्तों इस Hindi Blog का सिर्फ एक ही लक्ष्य है, आपकी मदद करना । अगर आपको इस लेख में सुधार करने के बारे में कुछ लगता है तो आप हमें नीचे comment box में comment  कर के बता सकते है। धन्यवाद।

यह भी पढ़ें: File Menu in MS Word

यह भी पढ़ें: Edit Menu in MS Word

 

Leave a Comment

en_USEnglish