Shiv chalisa hindi mai Great शिव चालीसा हिंदी मै 2023

Shiv chalisa hindi mai शिव चालीसा हिंदी मै

shiv chalisa hindi mai
shiv chalisa hindi mai

नमस्कार मित्रों: इस लेख में हम Shiv chalisa hindi mai पढ़ेंगे। उसके साथ साथ शिव चालीसा का क्या अर्थ है, क्या फायदे है यह सब इस लेख में जानेगे। तो चलिए शुरू करते है।

Shiv Chalisa का अर्थ

हिन्दू धर्म में सरल भाषा में शिव चालीसा का अर्थ सच्चे मन से शिव जी की बंदना करना है। दूसरा शिव चालीसा का चालीसा कहने के पीछे एक कारण यह भी है की इसमें 40 पंक्तियां है। भक्त शिव चालीसा पाठ करके शिव को प्रस्न कर लेते है। शिव चालीसा से हमारे सभी दुखों का नाश होता है और भोलेनाथ जी की कृपा प्राप्त है।

Shiv chalisa hindi mai शिव चालीसा हिंदी मै

shiv chalisa image
shiv chalisa image

॥ दोहा ॥

श्री गणेश गिरिजा सुवन मंगल मूल सुजान ।

कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान ॥

जय गिरिजा पति दीन दयाला । सदा करत सन्तन प्रतिपाला ॥

भाल चन्द्रमा सोहत नीके । कानन कुण्डल नागफनी के ॥

अंग गौर शिर गंग बहाये । मुण्डमाल तन छार लगाये ॥

वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे । छवि को देख नाग मुनि मोहे ॥

मैना मातु की ह्वै दुलारी । बाम अंग सोहत छवि न्यारी ॥

कर त्रिशूल सोहत छवि भारी । करत सदा शत्रुन क्षयकारी ॥

नन्दी गणेश सोहै तहँ कैसे । सागर मध्य कमल हैं जैसे ॥

कार्तिक श्याम और गणराऊ । या छवि को कही जात न काऊ ॥

देवन जबहीं जाय पुकारा । तब ही दुःख प्रभु आप न निवारा ॥

किया उपद्रव तारक भारी । देवन सब मिली तुमहिं जुहारी ॥

तुरत षडानन आप पठायउ । लवनिमेष महँ मारि गिरायउ ॥

आप जालंधर असुर संहारा । सुयश तुम्हार विदित संसारा ॥

त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई । सबहिं कृपा कर लीन बचाई ॥

किया तपहिं भगीरथ भारी । पुरब प्रतिज्ञा तसु पुरारी ॥

दानिन महं तुम सम कोउ नाहीं । सेवक स्तुति करत सदाहीं ॥

वेद नाम महिमा तव गाई । अकथ अनादि भेद नहिं पाई ॥

प्रगट उदधि मंथन में ज्वाला । जरे सुरासुर भये विहाला ॥

कीन्ह दया तहँ करी सहाई । नीलकण्ठ तब नाम कहाई ॥

पूजन रामचन्द्र जब कीन्हा । जीत के लंक विभीषण दीन्हा ॥

सहस कमल में हो रहे धारी । कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी ॥

एक कमल प्रभु राखेउ जोई । कमल नयन पूजन चहं सोई ॥

कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर । भये प्रसन्न दिए इच्छित वर ॥

जय जय जय अनंत अविनाशी । करत कृपा सब के घटवासी ॥

दुष्ट सकल नित मोहि सतावै । भ्रमत रहे मोहि चैन न आवै ॥

त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो । यही अवसर मोहि आन उबारो ॥

लै त्रिशूल शत्रुन को मारो । संकट से मोहि आन उबारो ॥

मातु पिता भ्राता सब कोई । संकट में पूछत नहिं कोई ॥

स्वामी एक है आस तुम्हारी । आय हरहु अब संकट भारी ॥

धन निर्धन को देत सदाहीं । जो कोई जांचे वो फल पाहीं ॥

अस्तुति केहि विधि करौं तुम्हारी । क्षमहु नाथ अब चूक हमारी ॥

शंकर हो संकट के नाशन । मंगल कारण विघ्न विनाशन ॥

योगी यति मुनि ध्यान लगावैं । नारद शारद शीश नवावैं ॥

नमो नमो जय नमो शिवाय । सुर ब्रह्मादिक पार न पाय ॥

जो यह पाठ करे मन लाई । ता पार होत है शम्भु सहाई ॥

ॠनिया जो कोई हो अधिकारी । पाठ करे सो पावन हारी ॥

पुत्र हीन कर इच्छा कोई । निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई ॥

पण्डित त्रयोदशी को लावे । ध्यान पूर्वक होम करावे ॥

त्रयोदशी ब्रत करे हमेशा । तन नहीं ताके रहे कलेशा ॥

धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे । शंकर सम्मुख पाठ सुनावे ॥

जन्म जन्म के पाप नसावे । अन्तवास शिवपुर में पावे ॥

कहे अयोध्या आस तुम्हारी । जानि सकल दुःख हरहु हमारी ॥

 

॥ दोहा ॥

नित्त नेम कर प्रातः ही, पाठ करौं चालीसा ।

तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश ॥

मगसर छठि हेमन्त ऋतु, सवंत चौसठ जान ।

अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण ॥

मित्रों: शिव चालीसा पढ़ने से हमारे सभी कष्ट दूर हो जाते है। अगर हम सच्चे मन से शिव चालीसा का पाठ करते है तो भगवान् शिवजी की हम पर अपार कृपा होगी। हमने Shiv Chalisa hindi mai पढ़ लिया, अब ज़रा इसके फायदे क्या होते है क्यों शिव चालीसा लोग पढ़ते है। आइए इसके बारे में जानते है।

Read Also:

श्री गणेश जी Ganesh aarti | Stuti | Chalisa 2023

Laughing Buddha (लाफिंग बुद्धा)  kya hai (what is laughing Buddha

Shiv chalisa benefits:

1. भय को दूर करता है Shiv Chalisa का पाठ

शिव चालीसा का पाठ करने से मन का सारा भय दूर भाग जाता है। इसके लिए “जय गणेश गिरिजा सुवन मंगल मूल सुजान, कहत अयोध्यादास तुम देउ अभय वरदान”। इस पंक्ति को सुबह सुबह ही पढ़े। इसी प्रकार 40 दिन तक पढ़ने से आपको काफी लाभ मिलेगा।

2. Shiv Chalisa से दूर होती है दुःख और परेशानियां

अगर आप बहुत दुखी और परेशान है तो निराश न हों। बल्कि शिव चालीसा की इस पंक्ति का जाप करें “देवन जबहिं जाय पुकारा, तबहिं दुःख प्रभु आप निवारा”। ध्यान दें इस पंक्ति को रात को 11 बार पढ़ना है। जब आपकी समस्या का हल हो जाये तो गरीबों के बीच मिठाई जरूर बांटे।

3. Shiv Chalisa का पाठ करने से मिलता है अच्छा वर

सबकी ऐसी मान्यता है की शिवजी को प्रसन्न करना बहुत ही आसान है। इसी लिए कुवांरी लड़कियां शिव जी जैसा वर पाने के लिए, शिव चालीसा का पाठ करती है बल्कि सोलह सोमवार का ब्रत भी रखती हैं। .लड़कियां अच्छा वर पाने के लिए शिव चालीसा की यह पंक्ति पढ़ें, कठिन भक्ति देखि प्रभु शंकर, भई प्रसन्न दिए इच्छित वर।  इस पंक्ति का 21 दिन तक सुबह 54 बार पाठ करें। ऐसा करने से लड़कियों को मनवांछित वर मिलता है। सच्चे मन से सोलह सोमवार का ब्रत करने से शिवजी मनचाहा वरदान देते है। शिव चालीसा का पाठ  मन का सारा भय दूर हो जाता है और सेहत भी अच्छी रहती है।

हम Shiv Chalisa Path क्यों पढ़ते हैं?

Shiv Chalisa Path करने के पीछे कई कारण हैं। यह पाठ हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे पढ़ने से भगवान शिव खुश होते है और उनकी कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इसके साथ ही शिव चालीसा का पाठ करने से हमारी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और हमारे मन में भगवान शिव के प्रति अधिक भक्ति और समर्पण की भावना पैदा होती है।

किस समय पढ़ना चाहिए Shiv Chalisa Paath?

Shiv chalisa paath किसी भी समय पढ़ा जा सकता है, लेकिन इसके लिए सुबह का समय बेहतर माना जाता है। सुबह पाठ करने से हमें ऊर्जा, शक्ति और मन की स्थिरता मिलती है। इसके साथ ही रात में 11 बार “देवन जभिन जाए पुकारा, तबहिन दुख प्रभु आप निवार” का जाप करने से भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

शिव चालीसा का पाठ करने से पहले हमेशा मन में भगवान शिव के प्रति प्रेम, समर्पण और भक्ति भाव रखकर इसका पाठ करना चाहिए। इससे हमें मानसिक शक्ति, मानसिक शक्ति और मानसिक शांति मिलेगी। अगर आपका मन सच्चा है, मतलब आपके मन किसी भी तरह का कोई कपट या लालच नहीं है तो आपको मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

Conclusion:

मित्रो इस लेख में हमने निचे लिखे सभी टॉपिक के बारे में जाना और पढ़ा :

  • शिव चालीसा का अर्थ
  • Shiv chalisa hindi mai शिव चालीसा  हिंदी मै
  • shiv chalisa image
  • shiv chalisa benefits
  • shiv chalisa video

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और मित्रों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद

1 thought on “Shiv chalisa hindi mai Great शिव चालीसा हिंदी मै 2023”

Leave a Comment

en_USEnglish