
Rock Garden Talwara
रॉक गार्डन तलवाड़ा पंजाब स्टेट जिला होशियारपुर शहर तलवाड़ा में 4 sector में स्थित है। जैसे चंडीगढ़ में Rock Garden बनाया गया है ठीक उसी की तरह Talwara Township में भी Rock Garden बना हुआ है। यह गार्डन बहुत ही बहुत ही सूंदर है, और यहाँ पर सफाई का ख़ास ध्यान रखा जाता है। सुबह शाम लोग अपने बच्चों के साथ यहाँ घूमने के लिए आते है। दूर दूर से लोग यहाँ फोटो खींचने के लिए आते है। जो कोई भी तलवाड़ा में जब भी आता है वह Rock Garden में घूमने के लिए जरूर जाता है।
गगन जी का टीला (प्राचीन शिव मंदिर)
गार्डन के साथ साथ यह tourist place भी है। क्योंकि Rock Garden Talwara में हरी भरी घास के साथ साथ तरह तरह के सूंदर फूल, पेड़ पौधे, सूंदर झोपड़ियां, पथरों और लकड़ी द्वारा बनाये गए मॉडल, वोटिंग के लिए water park, बिजली घर का मॉडल, पहाड़ी टीले, डायनासोर और सूंदर पक्षियों के मॉडल, बच्चों और बड़ों के लिए झूले, ग्वाले का मॉडल, पत्थर सीमेंट से बने गाड़ियों के मॉडल, इसके इलावा और भी ऐसे कई सूंदर मॉडल बनाये गए है, जिनको देख कर मन शांत और खुश हो जाता है। इस Rock Garden Talwara में खाने पीने के लिए कैंटीन भी उपलब्ध है।
निर्माण
Rock Garden Talwara 2003 में बनना शुरू हुआ और इसका शुभारम्भ दिन मंगलवार दिनांक 16-08-2005 को ई० राकेश नाथ अध्यक्ष बी. बी. एम. बी द्वारा किया गया।
30+ Free Talwara Township Photos | Wallpaper | Information

Talwara Rock Garden Opening Time
Opening Time: 08:00 AM
Talwara Rock Garden Closing Time
Closing Time: 06:00 PM
Rock Garden Talwara Entry Fee
Minimum Entry Fee: 10/- Rupees
मुख्य शहरों से Rock Garden Talwara तक की दूरी
City | Distance |
Mukerian (Pb.) से Rock Garden | 27 min (22.5 km) |
Dasuya (Pb.) से Rock Garden | 39 min (30.3 km) via Mukerian |
Hoshiarpur (Pb.) से Rock Garden | 1 hr 33 min (62.6 km) via Bela – Behrampur Rd |
Chandigarh (Pb.) से Rock Garden | 3 hr 30 min (193.5 km) via NH503 |
Jalandhar (Pb.) से Rock Garden | 1 hr 48 min (86.5 km) via NH 44 |
Amritsar (Pb.) से Rock Garden | 2 hr 33 min (121.3 km) via NH 54 |
Pathankot (Pb.) से Rock Garden | 1 hr 6 min (54.4 km) via NH 44 |
Gurdaspur (Pb.) से Rock Garden | 1 hr 5 min (47.1 km) via Bela – Behrampur Rd and Mukerian |
Una (HP.) से Rock Garden | 1 hr 25 min (74.8 km) via NH503 and SH 25 |
Gagret (HP.) से Rock Garden | 59 min (41.1 km) via Gagret-Ghanari-Daulatpur Rd |
Kangra (HP.) से Rock Garden | 2 hr 30 min (103.5 km) via NH503 and SH 25 |
Jassur (HP.) से Rock Garden | 1 hr 21 min (59.4 km) via SH 27 |
Jawali से Rock Garden | 1 hr 12 min (47.7 km) via SH 27 |
पोंग बांध | Pong Dam Kahan Hai | महाराणा प्रताप सागर
रॉक गार्डन तलवाड़ा कैसे पहुंचे
(By Road) रोड़ द्वारा रास्ते से:
रॉक गार्डन तलवाड़ा मुकेरियां (Mukerian) से 22.5 km, दसुया से 30.3 km, होशियारपुर से 62.6 km, जालंधर से 86.5 km दूर है। आप इस रॉक गार्डन तक पहुँचने के लिए होशियारपुर, अमृतसर, दिल्ली से दसूहा के लिए बस पकड़ सकते है और दसूहा बस स्टैंड से बस पकड़ सकते है, या फिर आप टेक्सी स्टैंड से टैक्सी करके भी यहाँ तक पहुँच सकते है।
(By Train) ट्रैन के माध्यम से:
अगर आप ट्रैन के रास्ते से आना चाहते है तो सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन मुकेरियां में हैं, जो रॉक गार्डन से 17 km और मुकेरियां से 22.5 km की दूरी पर हैं उसके बाद दसुया में है जो रॉक गार्डन से 30.3 km की दूरी पर है। रॉक गार्डन तलवाड़ा। इसके इलावा, आप चाहें तो मोटरसाइकल, कार, टैक्सी, या सीधी बसें किराए पर लेकर आ सकते है।
30+ Free Download Baba Bhagi Shah Ji Image
(By Airplane) हवाईजहाज के द्वारा:
Rock Garden Talwara के सबसे नजदीक हवाई अड्डा पठानकोट हवाई अड्डा है। क्योंकि यह हवाई अड्डा तलवाड़ा टाउनशिप से 56.4 km की दूरी पर है। उसके बाद अमृतसर है और इसके इलावा चंडीगढ़ हवाई अड्डा जो की 202.0 km की दूरी पर है।
निष्कर्ष
मित्रों इस लेख मैं हमने जाना की Rock Garden Talwara कहाँ है, Entry Fee, खुलने का समय और मुख्या शहरों से Rock Garden तक की दूरी कितनी है। हमें पूरा विश्वास है की आपको यह जानकारी बहुत अच्छी लगी होगी। इसे अपने मित्रों के साथ जरूर शेयर करें ता जो, जो कोई भी मित्र Rock Garden Talwara में घूमने के लिए आना चाहता है वह आसानी से पहुँच सके। धन्यवाद!